Pulwama Mastermind Killed : पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान में ढेर…! ऑफिस में घुसकर बरसाईं गोलियां…POK में मचा हड़कंप
Shubhra Nandi
Pulwama Mastermind Killed
नई दिल्ली, 21 मई। Pulwama Mastermind Killed : मुज़फ़्फ़राबाद में पुलवामा आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। सूत्रों के मुताबिक हमले में उसकी मौत हो गई है। इस घटना के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, हमजा बुरहान उस समय अपने ऑफिस में मौजूद था, तभी कुछ हमलावर वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।
पुलवामा हमले से जुड़ा था नाम
हमजा बुरहान का नाम 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमला के साजिशकर्ताओं में शामिल बताया जाता रहा है। इस आतंकी हमले में 40 से अधिक CRPF जवान शहीद हुए थे। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक हमजा बुरहान कई आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था और POK में आतंकियों को ट्रेनिंग देने के साथ-साथ घुसपैठ में भी मदद करता था।
खुद को बताता था ‘टीचर’
सूत्रों के मुताबिक, हमजा पाकिस्तान में खुद को शिक्षक बताता था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर लंबे समय से था। बताया जा रहा है कि वह सीमा पार आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।
पुलवामा के बाद भारत ने किया था बालाकोट एयर स्ट्राइक
पुलवामा हमले के 12 दिन बाद भारत ने 2019 बालाकोट हवाई हमला को अंजाम दिया था। 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी, जिसमें बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया था।
पाकिस्तान में आतंकियों पर बढ़ रहे रहस्यमयी हमले
पिछले कुछ समय से पाकिस्तान और POK में कई आतंकियों (Pulwama Mastermind Killed) पर अज्ञात हमलावरों द्वारा हमले किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। हमजा बुरहान की मौत को भी उसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।