Site icon AB News.Press

Pahalgam Terror Attack : पहलगाम आतंकी हमले में NIA चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा…! ‘लोकल गाइड’ की मदद से रची गई थी मौत की साजिश

Pahalgam Terror Attack: Sensational Revelation in NIA Charge Sheet... Plot of Death Hatched with the Help of a 'Local Guide'

Pahalgam Terror Attack

नई दिल्ली, 21 मई। Pahalgam Terror Attack : कश्मीर के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि स्थानीय गाइड परवेज और बशीर अहमद चाहते तो 26 निर्दोष पर्यटकों की जान बच सकती थी, लेकिन उन्होंने आतंकियों को पनाह, खाना और जरूरी जानकारी देकर हमले की पूरी साजिश को अंजाम तक पहुंचाने में मदद की।

चार्जशीट के मुताबिक, 21 अप्रैल 2025 को तीन आतंकी, फैजल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ छोटू और हमजा अफगानी पहलगाम इलाके में घूमते नजर आए थे। आतंकियों ने स्थानीय लोगों से सुरक्षित ठिकाना मांगा, जिसके बाद बशीर अहमद उन्हें परवेज की झोपड़ी तक ले गया। वहां आतंकियों को पानी, चाय, खाना और रात के लिए जरूरी सामान तक मुहैया कराया गया।

NIA जांच में यह भी सामने आया कि आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा, सुरक्षा बलों की मूवमेंट और पहलगाम की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी अहम जानकारी जुटाई थी। इतना ही नहीं, जाते वक्त दोनों स्थानीय लोगों ने आतंकियों को 10 रोटियां और सब्जी पैक कर दी। बदले में आतंकियों ने 3 हजार रुपये दिए थे।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हमले वाले दिन यानी 22 अप्रैल (Pahalgam Terror Attack) को भी परवेज और बशीर ने आतंकियों को बैसरन घाटी के पास देखा था। बावजूद इसके उन्होंने किसी को सूचना नहीं दी। कुछ ही देर बाद बैसरन घाटी में बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई। घटना के बाद दोनों स्थानीय लोग अंडरग्राउंड हो गए।

Exit mobile version