Site icon AB News.Press

OBC Congress : कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक…! OBC संगठन में बड़ा फेरबदल…39 जिला अध्यक्ष घोषित…नई सूची यहां देखें

OBC Congress: Congress's Masterstroke...! Major Reshuffle in OBC Organization... 39 District Presidents Announced... View the New List Here.

OBC Congress

रायपुर, 21 मई। OBC Congress : अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के ओबीसी विभाग ने छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए OBC कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। नई नियुक्तियों के तहत प्रदेश के 33 जिलों में शहर और ग्रामीण इकाइयों को मिलाकर कुल 39 जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्ति अधिसूचना ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद द्वारा जारी की गई। राजधानी रायपुर में शहर इकाई की कमान लक्ष्मण सेन को सौंपी गई है, जबकि रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष के रूप में मुकेश साहू को जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस संगठन के भीतर इन नियुक्तियों को आगामी राजनीतिक रणनीति और OBC वर्ग में पकड़ मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी लंबे समय से प्रदेश स्तर पर संगठन विस्तार और सामाजिक समीकरण मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। सूत्रों के अनुसार, नई टीम को बूथ स्तर तक संगठन सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए मैदान में उतारने की तैयारी की जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस OBC वर्ग में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार संगठनात्मक बदलाव कर रही है और यह नियुक्तियां उसी रणनीति का हिस्सा हैं।
Exit mobile version