Site icon AB News.Press

Bolero Fire : सूरजपुर में खड़ी बोलेरो में लगी आग…! 2 वर्षीय मासूम को पिता ने बचाया…बड़ा हादसा टला…यहां देखें VIDEO

Bolero Fire: Bolero parked in Surajpur catches fire! Father saves his 2-year-old child—major tragedy averted. Watch VIDEO here.

Bolero Fire

सूरजपुर, 21 मई। Bolero Fire : भटगांव थाना क्षेत्र के सोनगरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया, जब खड़ी बोलेरो वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। वाहन में 2 वर्षीय मासूम बच्चा मौजूद था, जिसे उसके पिता ने जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के मुताबिक, एक परिवार अंबिकापुर अस्पताल से इलाज कराकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में सोनगरा इलाके में उन्होंने कुछ देर के लिए बोलेरो रोकी। इसी दौरान अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सबसे गंभीर स्थिति तब बनी जब लोगों को पता चला कि वाहन के भीतर छोटा बच्चा फंसा हुआ है। ऐसे में पिता ने बिना समय गंवाए जलते वाहन की ओर दौड़ लगाई और जान की परवाह किए बिना अंदर घुसकर अपने बच्चे को बाहर निकाल लिया। उनकी इस सूझबूझ और साहस से एक बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि कुछ ही मिनटों में आग पूरी गाड़ी में फैल गई और बोलेरो पूरी तरह जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण वाहन को बचाया नहीं जा सका। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

भटगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस ने कहा है कि वाहन में आग (Bolero Fire) कैसे लगी, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है और तकनीकी कारणों की भी पड़ताल की जाएगी।

Exit mobile version