Site icon AB News.Press

Aquaculture : ‘गिफ्ट तिलापिया की वैज्ञानिक खेती’ पर रायपुर में होगा चिंतन शिविर

Aquaculture: Deliberation Camp on ‘Scientific Farming of GIFT Tilapia’ to be Held in Raipur

Aquaculture

रायपुर, 21 मई । Aquaculture : ‘समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण, भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग और राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में 21 मई को राजधानी रायपुर में ‘गिफ्ट तिलापिया की वैज्ञानिक खेती’ विषय पर एक दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम व्हीआईपी रोड स्थित Hotel Babylon में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

मत्स्य पालन मंत्री करेंगे शुभारंभ

शिविर का उद्घाटन कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री करेंगे। कार्यक्रम में राज्य के अंतर्देशीय जल संसाधनों को निर्यात की वैश्विक श्रृंखला से जोड़ने पर चर्चा होगी।

छत्तीसगढ़ को मिला देश का एकमात्र तिलापिया क्लस्टर

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित 34 क्लस्टर्स में छत्तीसगढ़ को देश के एकमात्र तिलापिया क्लस्टर के रूप में पहचान मिली है। इसे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

मछली उत्पादन और निर्यात पर होगा मंथन

कार्यक्रम में कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव सहित विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारी मछली उत्पादन क्षमता बढ़ाने और निर्यात संभावनाओं पर मार्गदर्शन देंगे।

वैज्ञानिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

गिफ्ट तिलापिया की वैज्ञानिक खेती के माध्यम से राज्य में मत्स्य पालन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Exit mobile version