रायपुर, 21मई|Breking News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में सीलिंग रिपेयरिंग का काम कर रहे एक इलेक्ट्रीशियन की करीब 30 फीट की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गया। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, इलेक्ट्रीशियन मेंटेनेंस कार्य के दौरान एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल की छत पर काम कर रहा था इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं मौके पर मौजूद एयरपोर्ट स्टाफ और अन्य लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी माना स्थित अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुरक्षा इंतजामों पर सवाल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कर्मचारी बिना सेफ्टी बेल्ट और जरूरी सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहा था इस कारण हादसे को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन और ठेकेदार की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस की जांच जारी
माना थाना सीएसपी लंबोधर पटेल ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान कर्मचारी गिर गया था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
एयरपोर्ट प्रबंधन का बयान
एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा है कि हादसे की जानकारी मिलते ही घायल कर्मचारी को तुरंत अस्पताल भेजा गया और पुलिस को सूचित कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

