मुंबई, 21मई| भारतीय सिनेमा में आने वाली सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ड्रैगन एक बार फिर सुर्खियों में है इस फिल्म में ‘मैन ऑफ द मासेस’ (NTR) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी जाने-माने फिल्ममेकर प्रशांत नील संभाल रहे हैं।
हाल ही में फिल्म का पहला झलक सामने आया जिसने दर्शकों के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है विजुअल्स में एक विशाल और ग्रैंड दुनिया की झलक दिखाई गई है, जिसे देखकर फैंस लगातार सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
निर्देशक का बयान
टीज़र को लेकर बढ़ती चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत नील ने कहा कि यह सिर्फ फिल्म की “सेटिंग” है उनके मुताबिक, जो कुछ टीज़र में दिखाया गया है वह कहानी का केवल शुरुआती माहौल है जबकि असली फिल्म इससे काफी अलग और ज्यादा गहरी होगी उन्होंने इसे एक बड़े स्तर की देशभक्ति आधारित एक्शन फिल्म की दिशा में प्रयास बताया।
प्रोडक्शन और रिलीज प्लान
इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स बैनर तले किया जा रहा है फिल्म को पांच भाषाओं में रिलीज करने की योजना है, जिससे इसे पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा।
निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट 11 जून 2027 तय की है और इसे बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में उतारने की तैयारी चल रही है।
फैंस में बढ़ता क्रेज
घोषणा के बाद से ही फिल्म को लेकर चर्चा तेज है। जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की जोड़ी पहली बार साथ काम कर रही है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। अब सभी की नजरें आने वाले अपडेट्स और ट्रेलर पर टिकी हैं।

