Site icon AB News.Press

यूरिया वितरण में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई…कृषि विभाग के दो अधिकारी निलंबित

The administration has taken strict action in the case of irregularities in urea distribution in Mahasamund district. Collector Vinay Langeh has iss

urea distribution

महासमुंद, 21मई|महासमुंद जिले में यूरिया वितरण में अनियमितता के मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है कलेक्टर विनय लंगेह ने कृषि विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं इस कार्रवाई के बाद कृषि विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई है।

जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुंदरलाल मिर्धा और प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी गंगा प्रसाद शरणागत पर खाद वितरण में अनियमितता और विभागीय निर्देशों की अनदेखी करने के आरोप लगे हैं।

बताया जा रहा है कि सरायपाली और बागबाहरा क्षेत्र में फसल की अक्रियाशील अवधि के दौरान किसानों को आवश्यकता से अधिक मात्रा में यूरिया वितरित किया गया किसानों की शिकायत के बाद प्रशासन ने पूरे मामले की जांच कराई। जांच में अधिकारियों की लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने यह कार्रवाई की।

प्रशासन का कहना है कि संबंधित अधिकारियों ने खाद वितरण व्यवस्था की समुचित निगरानी नहीं की और समय रहते आवश्यक कार्रवाई भी नहीं की इस घटना के बाद जिले में कृषि विभाग की कार्यप्रणाली और खाद वितरण व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

कलेक्टर विनय लंगेह ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं।

Exit mobile version