Site icon AB News.Press

बस्तर और नक्सल मुद्दे पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला

Politics has intensified in Chhattisgarh over Naxalism and the development of Bastar. Former Chief Minister Bhupesh Baghel, targeti

Bastar and Naxal issues

रायपुर, 21मई। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद और बस्तर के विकास को लेकर सियासत तेज हो गई है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास के लिए कांग्रेस सरकार ने लगातार काम किया था जिसकी वजह से वर्तमान सरकार अभियान चलाने में सफल हुई।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासनकाल में कई गांवों और कोंडागांव जिले को नक्सल मुक्त घोषित किया जा चुका था बघेल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री को यह जानकारी नहीं दी गई कि कांग्रेस सरकार के दौरान बंद पड़े 275 स्कूलों को दोबारा खोला गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार अब प्रदेश में हजारों स्कूल बंद करने की तैयारी कर रही है जिनमें बड़ी संख्या बस्तर संभाग के स्कूलों की है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने राशन वितरण सड़क निर्माण, सुरक्षा कैंप और वनाधिकार पट्टों के वितरण को लेकर भी कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाईं उन्होंने कहा कि उस समय केंद्र सरकार भी राज्य सरकार के कार्यों की सराहना करती थी।

बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में फर्जी एनकाउंटर, गांव खाली कराने और आदिवासियों को परेशान करने जैसी घटनाएं सामने आई थीं।

इधर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने बस्तर में हर आदिवासी परिवार को गाय-भैंस देने की योजना पर सवाल उठाए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पहले भी ऐसी योजना लागू कर चुकी है, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई थी।

महंत ने कहा कि गुजरात के आनंद मॉडल की प्रशंसा करना अच्छी बात है, लेकिन भाजपा को यह भी याद रखना चाहिए कि सहकारी दुग्ध आंदोलन की सफलता कांग्रेस शासनकाल में शुरू हुई थी।

Exit mobile version