कवर्धा, 21मई| कवर्धा में लापता युवती की तलाश के दौरान पुलिस को एक बड़ा मामला सामने आया है पुलिस जिस युवती को ढूंढने गई थी, वह वहां नहीं मिली लेकिन छापेमारी में कथित सेक्स रैकेट का खुलासा हो गया मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर की रहने वाली एक युवती के लापता होने पर उसके परिजनों को सूचना मिली थी कि वह घोठिया बायपास रोड स्थित एक मकान में हो सकती है इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां दबिश दी।
छापेमारी के दौरान मकान के अंदर तीन युवतियां और एक युवक संदिग्ध हालत में पाए गए। पूछताछ में देह व्यापार से जुड़े गतिविधियों की आशंका सामने आई। पकड़ी गई युवतियां कोरबा और बिलासपुर की रहने वाली बताई जा रही हैं।
पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, लापता युवती की तलाश अब भी जारी है।

