Sports Camp : ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में निखर रही बच्चों की प्रतिभाएं… 260 खिलाड़ी ले रहे 8 खेलों का प्रशिक्षण

Sports Camp : ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में निखर रही बच्चों की प्रतिभाएं… 260 खिलाड़ी ले रहे 8 खेलों का प्रशिक्षण

रायपुर, 20 मई। Sports Camp : जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से बीजापुर में आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में बच्चों की खेल प्रतिभाओं को नई दिशा मिल रही है। एजुकेशन सिटी में आयोजित इस आवासीय शिविर में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए बच्चे उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

260 खिलाड़ी ले रहे 8 खेलों का प्रशिक्षण

कलेक्टर Vishwadeep और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी Namrata Choubey के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में जिले के चारों विकासखंडों से आए 260 खिलाड़ी शामिल हैं। बच्चों को वालीबाल, फुटबॉल, सॉफ्टबॉल, तीरंदाजी, बैडमिंटन, तैराकी, एथलेटिक्स और कबड्डी सहित 8 खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

योग और फिटनेस पर विशेष जोर

बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी के प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को खेलों के नियम, अनुशासन, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी जा रही है। प्रतिदिन योग सत्र आयोजित कर बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

सामान्य ज्ञान और शिक्षा से भी जुड़ाव

खेल गतिविधियों के साथ बच्चों को सेंट्रल लाइब्रेरी में सामान्य ज्ञान और शैक्षणिक गतिविधियों से भी जोड़ा जा रहा है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

बेहतर खिलाड़ियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे चलकर स्पोर्ट्स अकादमी में प्रवेश देकर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। शिविर बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित कर रहा है।

स्पोर्ट