Site icon AB News.Press

Hit and Run : छत्तीसगढ़ में बड़ा हिट एंड रन…! धमतरी में पुलिस जवानों को रौंदकर भागा पिकअप चालक…हेड कांस्टेबल की मौत

Hit and Run: Major Hit-and-Run Incident in Chhattisgarh! Pickup Driver Flees After Running Over Police Personnel in Dhamtari—Head Constable Dies.

Hit and Run

धमतरी, 20 मई। Hit and Run : धमतरी में देर रात हुए दर्दनाक हिट एंड रन हादसे ने पूरे पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया। रात्रि गश्त पर निकले पुलिस जवानों की बाइक को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि जवानों को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए वाहन आगे बढ़ता रहा।

घटना सिहावा चौक के पास की बताई जा रही है। हादसे में प्रधान आरक्षक विजय बैरागी पिकअप की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सैनिक दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।

Exit mobile version