नई दिल्ली,20मई| देश में गर्मी अपने चरम की ओर बढ़ रही है और इसी बीच 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है जो 2 जून तक चलेगा इस दौरान उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में तेज धूप और लू का असर और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, नौतपा के दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, जिसके चलते तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जाती है माना जाता है कि इन नौ दिनों में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर अधिक तीव्रता से पड़ती हैं जिससे गर्मी का असर ज्यादा महसूस होता है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस अवधि में दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। कई इलाकों में हीटवेव (लू) की स्थिति बनने की संभावना भी जताई गई है।

