Site icon AB News.Press

नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदा कर्मचारियों का हल्ला बोल…25 मई को रायपुर में ‘अधिकार रैली’

Contract employees of the electricity department in Chhattisgarh have once again opened a front against the government over

demand for regularization

रायपुर,  20मई। छत्तीसगढ़ में विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों ने एक बार फिर अपनी प्रमुख मांग नियमितीकरण को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है छत्तीसगढ़ के विद्युत संविदा कर्मचारी आगामी 25 मई को राजधानी रायपुर में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

संघ द्वारा इस आंदोलन को ‘अधिकार रैली’ नाम दिया गया है रैली के तहत रायपुर के विद्युत सेवा भवन में विशाल गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी। इसी के साथ आंदोलन के प्रथम चरण की औपचारिक शुरुआत होगी।

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि वर्षों से विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारी नियमित कर्मचारियों की तरह जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक स्थायी नियुक्ति का लाभ नहीं मिला है कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा कई बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद नियमितीकरण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई।

संविदा कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा 25 मई की अधिकार रैली में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Exit mobile version