Site icon AB News.Press

सोशल मीडिया पर वायरल कॉकरोच जनता पार्टी बनी नई डिजिटल बहस…इंस्टाग्राम पर तेजी से बढ़ा ट्रेंड

These days, a unique name is rapidly gaining popularity on social media platforms. Cockroach Janata Party is not a traditional political party, but it is being said to be a digital

social media

भारत, 20मई| सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों एक अनोखा नाम तेजी से चर्चा में है  कॉकरोच जनता पार्टी यह कोई पारंपरिक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक डिजिटल कैंपेन और मीम-आधारित ऑनलाइन आंदोलन बताया जा रहा है  जिसने कुछ ही दिनों में इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब पर बड़ी संख्या में युवाओं का ध्यान खींचा है।

जानकारी के अनुसार, इस ट्रेंड के तहत खुद को आम युवा, बेरोजगार और सिस्टम से असंतुष्ट बताने वाले यूजर्स मीम्स, व्यंग्य और पोस्ट्स के जरिए अपनी नाराज़गी व्यक्त कर रहे हैं इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

वायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह ट्रेंड उस व्यापक असंतोष की डिजिटल अभिव्यक्ति है, जो बेरोजगारी, परीक्षा संबंधी विवादों और राजनीतिक वादों से जुड़ी निराशा के बीच उभरा है। कई यूजर्स इसे मीम पॉलिटिक्स और डिजिटल विरोध का नया तरीका भी बता रहे हैं।

हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि कॉकरोच जनता पार्टी किसी भी रूप में एक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि यह इंटरनेट पर उभरा एक वायरल अभियान है।

 

Exit mobile version