नई दिल्ली, 20मई। बैंक ऑफ बडौदा ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत 5000 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है 19मई, 2026 से आवेदन शुरू हो चुकी हैं आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून 2026 निर्धारित की गई है।
यह भर्ती प्रक्रिया अप्रेंटिस एक्ट, 1961 के तहत आयोजित की जा रही है चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी जिसके दौरान उन्हें प्रतिमाह 15,000 रुपये का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा इसे फ्रेश ग्रेजुएट्स के लिए बैंकिंग सेक्टर में अनुभव हासिल करने का एक अच्छा अवसर माना जा रहा है।
पात्रता और शर्तें
बैंक ने स्पष्ट किया है कि केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने पहले किसी संस्थान में अप्रेंटिस ट्रेनिंग न ली हो इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों के पास पढ़ाई पूरी करने के बाद एक वर्ष या उससे अधिक का नौकरी या ट्रेनिंग अनुभव है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
चयन प्रक्रिया और सेंटर
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के अनुसार अधिकतम तीन पसंदीदा ट्रेनिंग सेंटर चुनने होंगे चयन इन्हीं विकल्पों के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार बैंक ऑफ बडौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट के Careers सेक्शन में जाकर “Current Opportunities” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद “Engagement of Apprentices under the Apprentices Act, 1961” लिंक के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
इसके अलावा उम्मीदवार NATS और NAPS पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को Regular Student या Sandwich/AEDP Student का विकल्प चुनना होगा और आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।

