Site icon AB News.Press

छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल…11 परियोजना अधिकारी और 30 पर्यवेक्षकों का तबादला

A major administrative reshuffle has been carried out in the Women and Child Development Department of Chhattisgarh. In

Chhattisgarh Women and Children

रायपुर, 20मई। छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद जारी आदेश में विभाग के 11 परियोजना अधिकारियों और 30 पर्यवेक्षकों के तबादले किए गए हैं यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

तबादला सूची में राज्य के कई प्रमुख जिले शामिल हैं, जिनमें सरगुजा, कोरिया, जशपुर, बिलासपुर, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, सक्ती, बालोद, रायगढ़, सूरजपुर और बीजापुर जैसे जिले शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, कई अधिकारियों को ग्रामीण परियोजनाओं से शहरी परियोजनाओं में स्थानांतरित किया गया है जबकि कुछ को अन्य जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है इस फेरबदल को विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

 

Exit mobile version