Site icon AB News.Press

अमेरिका-ईरान तनाव खत्म होने के संकेत…ट्रंप बोले- जल्द थमेगा संघर्ष

US President Donald Trump has claimed that Iran wants to reach an agreement with the US at any cost and the ongoing tension between the two countries may end soon. Trump

America-Iran

वॉशिंगटन, 20 मई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान हर हाल में अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है और दोनों देशों के बीच चल रहा तनाव जल्द खत्म हो सकता है ट्रंप ने कहा कि आने वाले समय में दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिलेगी जिससे वैश्विक बाजार को बड़ी राहत मिल सकती है।

मंगलवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की सप्लाई काफी ज्यादा है, इसलिए अब कीमतों में तेजी से गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा, आप सभी जल्द देखेंगे कि तेल की कीमतें कैसे नीचे आती हैं ट्रंप के इस बयान को अमेरिका और ईरान के बीच जारी कूटनीतिक बातचीत से जोड़कर देखा जा रहा है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान अब समझौते के लिए बेहद उत्सुक है और मौजूदा हालात तेजी से समाधान की ओर बढ़ रहे हैं उनके मुताबिक, यदि बातचीत सफल रहती है तो वैश्विक स्तर पर आर्थिक स्थिरता बढ़ेगी और ऊर्जा बाजार में राहत मिलेगी।

इसी बीच अमेरिकी संसद की सीनेट में एक अहम प्रस्ताव पारित किया गया है जिसने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति के अधिकारों को सीमित कर दिया है मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीनेट ने 50-47 के मतों से एक प्रस्ताव पास किया जिसके तहत संसद की मंजूरी के बिना राष्ट्रपति ईरान पर सैन्य हमला नहीं कर सकते।

ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के चार सांसदों  सुसान कोलिंस, लिसा मुर्कोव्सकी,  रैंड पॉल,  बिल कैसेडी  ने भी प्रस्ताव के समर्थन में वोट दिया।

 

Exit mobile version