रायपुर, 19 मई। Swachh Jal Varsh : कोरबा में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कार्यशाला में उद्योग मंत्री Lakhanlal Dewangan ने वर्षा जल संरक्षण और भूजल स्तर बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।नगर निगम कोरबा द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और अधिकारियों ने भाग लिया। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि वर्षा जल संचयन आज समय की बड़ी जरूरत है और सभी नागरिकों को अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना चाहिए। महापौर Sanjudevi Rajput और निगम आयुक्त Ashutosh Pandey के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 को नगर निगम कोरबा क्षेत्र में “स्वच्छ जल वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है।
1728 सिस्टम हो चुके स्थापित
नगर निगम के अनुसार वर्ष 2026 में कुल 1838 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा गया था। अब तक 1728 सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं।
घरों में सिस्टम बनाना जरूरी
कार्यशाला में बताया गया कि छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियमों के तहत शासकीय और निजी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाना आवश्यक है।
भूजल संरक्षण पर विशेष जोर
विशेषज्ञों ने बताया कि लगातार गिरते भूजल स्तर, शहरीकरण और जल संकट से निपटने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग बेहद जरूरी है। इससे भूजल पुनर्भरण, जल गुणवत्ता और कृषि उत्पादन में भी सुधार होता है।

