Site icon AB News.Press

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गहराया…परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की

The case of Twisha Sharma's death in Florida continues to escalate. As the investigation progresses, statements fr

Twisha Sharma

भोपाल,19मई| ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे उनके करीबी लोगों के बयान सामने आ रहे हैं, जिन्होंने उनके आखिरी दिनों को लेकर कई गंभीर और भावनात्मक दावे किए हैं।

ट्विशा की करीबी दोस्त मीनाक्षी ने बताया कि वह लंबे समय से उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही थीं लेकिन शादी के बाद ट्विशा काफी बदल गई थीं। मीनाक्षी के अनुसार, ट्विशा अक्सर यह कहती थीं कि वह सही समय पर बात करेंगी और हालात पर खुलकर बात नहीं कर पाती थीं।

मीनाक्षी ने यह भी दावा किया कि ट्विशा ने अपनी आखिरी चैट में लिखा था — “आई एम ट्रैप्ड… तुम मत फंसना”, जिसे देखकर वह बेहद परेशान हो गईं। उनके मुताबिक, शादी के बाद ट्विशा धीरे-धीरे अपने दोस्तों और परिचितों से दूर होती चली गईं।

परिवार के एक सदस्य हर्षिता (भाभी) ने आरोप लगाया है कि ट्विशा अपनी शादी से खुश नहीं थीं और वह घर लौटने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने यह भी कहा कि ट्विशा ने अपने माता-पिता से टिकट के लिए पैसे मांगे थे और घर वापस आने की इच्छा जताई थी।

परिवार ने ससुराल पक्ष की ओर से लगाए गए उन आरोपों को भी खारिज किया है, जिनमें ट्विशा को मानसिक रूप से अस्वस्थ या नशे की आदी बताया गया था। परिवार और दोस्तों का कहना है कि ट्विशा एक प्रतिभाशाली, आत्मविश्वासी और सक्रिय छात्रा थीं, जो पढ़ाई, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में हमेशा आगे रहती थीं।

इस बीच, मामले में नया अपडेट यह है कि शव को आगे की जांच के लिए हाई-प्रिजर्वेशन यूनिट में सुरक्षित रखा गया है। परिवार ने पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

ट्विशा की मां ने भावुक बयान में कहा कि उनकी बेटी उनके जीवन का सबसे अनमोल हिस्सा थी और उन्हें इस बात का अफसोस है कि वे समय रहते उसे वापस नहीं ला सकीं। परिवार ने साफ कहा है कि जब तक पूरी सच्चाई सामने नहीं आती और दोबारा पोस्टमार्टम नहीं होता, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

फिलहाल यह मामला पुलिस जांच के दायरे में है और हर नए बयान के साथ इसकी जटिलताएं बढ़ती जा रही हैं।

Exit mobile version