Site icon AB News.Press

गौतम अडानी केस पर बड़ी खबर: अमेरिकी अदालत में मामला बंद होने की रिपोर्ट…सेटलमेंट की चर्चा तेज

Big news is emerging regarding Gautam Adani and his son Sagar Adani. According to

Gautam Adani

अमेरिका,19मई| गौतम अडानी और उनके बेटे सागर अडानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूयॉर्क में चल रहे कथित सिक्योरिटीज और वायर फ्रॉड मामले में अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने सभी आपराधिक आरोप वापस लेने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि अदालत ने भी मामले को with prejudice के तहत खारिज कर दिया है जिसका अर्थ है कि वही मामला दोबारा नहीं खोला जा सकेगा।

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस केस के निपटारे के बाद संबंधित अमेरिकी एजेंसियों ने आगे की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया है। यह मामला काफी समय से अंतरराष्ट्रीय निवेश और कॉर्पोरेट गवर्नेंस के संदर्भ में चर्चा में था।

कथित आरोपों के अनुसार, अडानी समूह पर अमेरिकी निवेशकों को गुमराह कर पूंजी जुटाने और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े आरोप लगाए गए थे। हालांकि, समूह ने शुरुआत से ही इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया था और इन्हें बेबुनियाद बताया था।

इसी बीच यह भी कहा जा रहा है कि Adani Enterprises ने अमेरिकी वित्तीय प्राधिकरणों के साथ एक वित्तीय समझौते पर सहमति जताई है, जो कथित तौर पर ईरान से जुड़े एलपीजी कारोबार और डॉलर ट्रांजैक्शन से संबंधित मुद्दों से जुड़ा हुआ है।

हालांकि, अभी तक इन दावों पर आधिकारिक और विस्तृत सार्वजनिक दस्तावेज़ सामने नहीं आए हैं, इसलिए इन घटनाक्रमों को फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स और संभावित समझौतों के संदर्भ में ही देखा जा रहा है।

अगर यह रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो यह अडानी ग्रूप के लिए एक महत्वपूर्ण कानूनी राहत मानी जाएगी, क्योंकि इस मामले का असर कंपनी की वैश्विक साख और अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं पर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी।

Exit mobile version