Site icon AB News.Press

बस्तर में आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की बड़ी बैठक…अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

Union Home Minister Amit Shah is on his second day of vacation visit today. The 26th meeting of the Central Zonal Counci

बस्तर में आज

जगदलपुर,19मई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे का आज दूसरा दिन है आज जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित होगी जिसकी अध्यक्षता अमित शाह करेंगे बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग और अंतर्राज्यीय परिषद के प्रतिनिधि समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

बैठक में राज्यों के बीच प्रशासनिक समन्वय, कानून-व्यवस्था, सीमा विवाद, जल संसाधन, परिवहन, बिजली और आंतरिक सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। नक्सल प्रभावित इलाकों में संयुक्त रणनीति और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल पर भी विशेष फोकस रहने की संभावना है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। गौरतलब है कि परिषद की पिछली बैठक जून 2025 में वाराणसी में आयोजित की गई थी।

Exit mobile version