Site icon AB News.Press

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला कहा…देश में आ सकता है बड़ा आर्थिक झटका

Congress MP and Leader of Opposition in the Lok Sabha, Rahul Gandhi, has launched a scathing attack on the Central Government over the continuously rising prices of petrol and

पेट्रोल-डीजल

उत्तरप्रदेश,19मई| कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है उन्होंने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में देश को एक बड़े आर्थिक झटके का सामना करना पड़ सकता है, जिसका सबसे अधिक असर युवाओं, किसानों, मजदूरों और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा।

रायबरेली में मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा आर्थिक हालात पहले से ज्यादा गंभीर हो सकते हैं उनके अनुसार महंगाई और बेरोजगारी दोनों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हालात सुधारने के बजाय लोगों पर प्रतिबंध लगाने और नियंत्रण बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान दे रही है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि एक ओर आम लोगों को विदेश यात्रा कम करने की सलाह दी जा रही है, जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री लगातार विदेश दौरे कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को बताते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर पड़ रहा है हाल ही में कुछ दिनों के भीतर दूसरी बार ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है, जहां विपक्ष लगातार महंगाई और आर्थिक दबाव को लेकर सरकार को घेर रहा है, वहीं सरकार की ओर से अब तक इस पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Exit mobile version