Site icon AB News.Press

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर…सिंगर इंदर कौर की हत्या से सनसनी

A shocking news has come out from the Punjabi music industry, famous Punjabi singer Inder Kaur née Yash

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री

पंजाब, 19मई| पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है मशहूर पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की बेरहमी से हत्या कर दी गई इस घटना ने पूरे पंजाब समेत म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है सोशल मीडिया पर लोग नम आंखों से सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

शादी से इनकार करने पर हत्या का आरोप

मृतका के भाई जोतइंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इंदर कौर की दोस्ती मोगा निवासी सुखविंदर सिंह से थी आरोप है कि सुखविंदर लगातार इंदर पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन सिंगर ने इस रिश्ते से साफ इनकार कर दिया था।

परिवार का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सुखविंदर ने अपने साथी करमजीत सिंह के साथ मिलकर पहले इंदर कौर का अपहरण किया और बाद में उनकी हत्या कर दी।

आरोपी कनाडा फरार, पुलिस जांच तेज

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 15 मई को सुखविंदर सिंह और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया था हालांकि परिवार का कहना है कि समय रहते पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की जिसके चलते आरोपी फरार होने में सफल रहे।

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी सुखविंदर कुछ समय पहले ही कनाडा से पंजाब आया था और वारदात को अंजाम देने के बाद वापस कनाडा भाग गया। पुलिस का कहना है कि शव मिलने के बाद जांच तेज कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

Exit mobile version