Site icon AB News.Press

दुर्ग पुलिस का बड़ा खुलासा…अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश

Durg police have made a major breakthrough in an interstate gang of thieves, arresting two accused from Meerut, Uttar Pradesh. Nearly 400

fort police chief

दुर्ग, 19मई। दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का बड़ा खुलासा करते हुए मेरठ उत्तरप्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से करीब 400 ग्राम सोना जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है और 3 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दुर्ग-भिलाई सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के मुताबिक, नेहरू नगर और दुर्ग क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए थाना सुपेला और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। सुराग मिलने पर पुलिस टीम मेरठ और दिल्ली रवाना हुई, जहां मेरठ पुलिस और भोपाल पुलिस के सहयोग से आरोपी हासीम खान को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर बिलासपुर से एक्टिवा वाहन खरीदकर दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और नवा रायपुर में रेकी करता था। आरोपी फेरीवाले बनकर कपड़े और कालीन बेचने के बहाने कॉलोनियों में घूमते थे और सूने मकानों को निशाना बनाते थे। दिन के समय मकानों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। वारदात के दौरान एक आरोपी बाहर निगरानी करता था जबकि दूसरा घर के अंदर चोरी करता था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रायपुर के मोदहापारा इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहे थे और वहीं से विभिन्न शहरों में जाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों ने जबलपुर और तिफरा बिलासपुर में भी चोरी करना स्वीकार किया है।

चोरी का माल मेरठ स्थित सलीम ज्वेलर्स को बेचा जाता था। पुलिस ने ज्वेलर्स संचालक सलीम खान को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से लगभग 400 ग्राम सोना और 3 लाख 50 हजार रुपये नगद जब्त किए गए हैं। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग 63 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

फिलहाल गिरोह के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। दुर्ग पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और मामले में जल्द ही और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1. हासीम खान, पिता जब्बार खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी श्याम नगर रोड, शालीमार गार्डन गली नंबर-1, मेरठ (उ.प्र.)
2. सलीम खान, पिता अब्बास खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी शिवालकास, मेरठ (उ.प्र.)

बरामद मशरूका

करीब 400 ग्राम सोना, कीमत लगभग 60 लाख रुपये
नगद 3 लाख 50 हजार रुपये
कुल मशरूका लगभग 63 लाख 50 हजार रुपये

मेरठ और भोपाल पुलिस के सहयोग से की गई इस कार्रवाई को दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। तकनीकी जांच, सतत निगरानी और टीमवर्क के दम पर पुलिस ने कई बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में सफलता हासिल की है।

Exit mobile version