कोरबा,19मई। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच लोगों का हाल बेहाल है तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते लोग राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कोरबा का एक अनोखा और हैरान करने वाला तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल तस्वीर में दो युवक एक स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर शहर की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं बाइक के बीचों-बीच एक बड़ी सफेद बाल्टी रखी हुई है, जिसमें पानी भरा हुआ है पीछे बैठा युवक उस बाल्टी से पानी निकालकर कभी खुद पर तो कभी बाइक चला रहे अपने साथी के सिर पर डालता दिखाई दे रहा है।
चलती बाइक पर इस तरह की हरकतें गंभीर हादसों का कारण बन सकती हैं। पुलिस और यातायात विभाग भी लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील करता रहा है।

