Site icon AB News.Press

केरल में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक…महिलाओं को मुफ्त यात्रा सहित कई बड़े फैसले

Chief Minister V.D. Satheesan announced several important and public-friendly decisions at his first cabinet meeting since

New government in Kerala

तिरुवनंतपुरम,19मई। मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने पदभार संभालने के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम और जनहितकारी फैसलों की घोषणा की है। सरकार ने 15 जून से राज्य की महिलाओं को केएसआरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूडीएफ की इंदिरा गारंटी को लागू करने की दिशा में यह पहला बड़ा कदम है और इस योजना के विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।

कैबिनेट ने सामाजिक क्षेत्र के कर्मचारियों को भी राहत दी है आशा वर्कर्स के मानदेय में हर महीने 3,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं, स्कूल रसोइयों, प्री-प्राइमरी शिक्षकों और आयाओं के मानदेय में 1,000 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि को मंजूरी दी गई है।

सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अलग विभाग बनाने का भी फैसला लिया है मुख्यमंत्री ने इसे देश में अपनी तरह की पहली पहल बताते हुए कहा कि इससे बुजुर्गों की सम्मानजनक और बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सकेगी।विधानसभा से जुड़े फैसलों में वरिष्ठ विधायक G. Sudhakaran को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने की सिफारिश की गई है। इसके साथ ही 21 मई को विधायकों का शपथ ग्रहण और 22 मई को विधानसभा स्पीकर का चुनाव कराने का कार्यक्रम तय किया गया है।

 

Exit mobile version