Site icon AB News.Press

Tribal Dignity Festival : जशपुर के 417 गांवों में चलेगा विशेष अभियान… 18 से 25 मई तक होंगे शिविर

Tribal Dignity Festival: Special Campaign to be Conducted in 417 Villages of Jashpur... Camps to be Held from May 18 to 25.

Tribal Dignity Festival

जशपुरनगर, 18 मई। Tribal Dignity Festival : Ministry of Tribal Affairs के निर्देशानुसार जशपुर जिले में “जन भागीदारी दृ सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के तहत 417 धरती आबा ग्राम और पीएम जन मन ग्रामों में जनजातीय गरिमा उत्सव आयोजित किया जाएगा। यह अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक संचालित होगा, जिसके तहत दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की जानकारी और सेवाएं पहुंचाई जाएंगी।

19 से 24 मई तक लगेंगे विशेष शिविर

अभियान की शुरुआत 18 मई को जिला कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में बैठक के साथ होगी। इसके बाद 19 मई से 24 मई तक जिले के 42 क्लस्टरों में संतृप्तिकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

21 से 23 मई तक होगी जनसुनवाई

आदि सेवा केंद्रों में 21 से 23 मई तक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां ग्रामीण अपनी समस्याएं रख सकेंगे और मौके पर समाधान किया जाएगा।

स्वास्थ्य जांच पर रहेगा विशेष फोकस

अभियान के दौरान स्वास्थ्य शिविरों में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सिकल सेल एनीमिया और टीबी जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पात्र हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।

जनजातीय संस्कृति और परंपरा को मिलेगा मंच

कार्यक्रमों में जनजातीय लोकनृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, जनसंवाद और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्थानीय जनप्रतिनिधि, पारंपरिक मुखिया, युवा समूह, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी इसमें भाग लेंगे।

प्रशासन ने जारी किए निर्देश

जिला प्रशासन जशपुर द्वारा अभियान के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Exit mobile version