Liquor Scam : रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को जमानत…! राज्य से बाहर रहने की शर्त…सरकारी अफसरों से संपर्क पर रोक
रायपुर/दिल्ली, 18 मई। Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आरोपी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को जमानत दे दी। अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि टुटेजा 21 अप्रैल 2024 से न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि मामले के कई अन्य सह-आरोपी पहले ही जमानत पर बाहर हैं।
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि मामले में अभी करीब 85 गवाहों से पूछताछ बाकी है और ट्रायल पूरा होने में लंबा समय लग सकता है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोप गंभीर हैं, लेकिन उनकी सच्चाई ट्रायल के दौरान तय होगी।
राज्य खबर
