Site icon AB News.Press

Janpad Panchayat By-Election : बिलासपुर जेल से सीधे नामांकन भरने पहुंचा हत्या का मुख्य आरोपी मुश्ताक अहमद…! BJP नेता अक्षय गर्ग का हत्यारोपी…कोरबा उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट

Janpad Panchayat By-Election: Mushtaq Ahmed, the prime accused in a murder case, arrives directly from Bilaspur Jail to file his nomination! The accused in the murder of BJP leader Akshay Garg—a major twist in the Korba by-election.

Janpad Panchayat By-Election

कोरबा, 18 मई। Janpad Panchayat By-Election : कोरबा जिले में जनपद पंचायत उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा नेता और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग की हत्या के मुख्य आरोपी मुस्ताक अहमद ने जेल से आकर जनपद सदस्य उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस सीट को अक्षय गर्ग की हत्या के बाद रिक्त माना जा रहा था, अब उसी सीट से हत्या का मुख्य आरोपी चुनावी मैदान में उतर गया है। बिलासपुर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच मुस्ताक अहमद को पोड़ी उपरोड़ा जनपद कार्यालय लाया गया, जहां उसने अपना नामांकन पत्र जमा किया।

इस घटनाक्रम के बाद इलाके की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और चुनावी माहौल अचानक गर्मा गया है।

गौरतलब है कि 23 दिसंबर 2025 को कोरबा जिले के ग्राम केशलपुर में भाजपा नेता अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने चाकू और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। इस हत्याकांड ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया था।

पुलिस जांच में इस वारदात के पीछे राजनीतिक रंजिश की बात सामने आई थी। जांच एजेंसियों के अनुसार हत्या की पूरी साजिश बेहद सुनियोजित तरीके से रची गई थी।

Exit mobile version