वित्त मंत्री OP चौधरी ने जताया गहरा शोक
निरीक्षक अमित शुक्ला के आकस्मिक निधन पर प्रदेश के वित्त मंत्री OP चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि अमित शुक्ला एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और समर्पित अधिकारी थे। मंत्री OP चौधरी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।रायगढ़ में पदस्थ निरीक्षक श्री अमित शुक्ला जी के आकस्मिक निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) May 17, 2026
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति pic.twitter.com/4ABVqfQXpR

