Site icon AB News.Press

रायपुर में अमित शाह ने नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा की शुरुआत की

Amit Shah launched the green combination at a rally on Monday under the Next Time Gen CG Dial-112 campaign, marking the first time in 400 rallies. He also

Amit Shah in Raipur

रायपुर, 18 मई| अमित शाह ने सोमवार को रायपुर में आपात प्रतिक्रिया सेवा नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 के तहत 400 अत्याधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं का भी शुभारंभ किया।

गृह मंत्री रविवार देर शाम तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। इस दौरान वह कई सरकारी और प्रशासनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही बस्तर क्षेत्र में आयोजित केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।

अधिकारियों के अनुसार, नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 प्रदेश में तकनीक आधारित सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस एकीकृत प्लेटफॉर्म के जरिए पुलिस सेवा, दमकल सेवा, मेडिकल इमरजेंसी, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, आपदा प्रबंधन सहायता और राजमार्ग आपात सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

नई प्रणाली में केंद्रीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर, जीपीएस आधारित आपात प्रतिक्रिया वाहन और जीआईएस आधारित रियल टाइम मॉनिटरिंग जैसी आधुनिक तकनीकों को शामिल किया गया है। सरकार का दावा है कि इससे आपात स्थितियों में प्रतिक्रिया समय कम होगा और लोगों को तेज एवं प्रभावी सहायता मिल सकेगी।

Exit mobile version