Site icon AB News.Press

भारतीय नौसेना को मिलेगा अत्याधुनिक एनजीओपीवी…आत्मनिर्भर भारत को मिलेगी मजबूती

The new Next Generation Offshore Patrol Vessel (NGOPV) being built by Garden Reach Shipbuilders and Engineers (GRSE) for the Indian

Indian Navy

कोलकाता,18मई। भारतीय नौसेना के लिए गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स जीआरएसई द्वारा तैयार किया जा रहा नया नेक्स्ट जनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल एनजीओपीवी जल्द ही सेवा में शामिल होने जा रहा है। इस युद्धपोत का शुभारंभ एक औपचारिक समारोह में किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि शामिल होंगे, जबकि उनकी पत्नी सरिता वत्सयान जहाज का शुभारंभ करेंगी।

अधिकारियों के अनुसार, इस आधुनिक युद्धपोत में स्वदेशी तकनीक और उपकरणों का व्यापक उपयोग किया गया है जो केंद्र सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को और मजबूती प्रदान करेगा। जीआरएसई भारतीय नौसेना के लिए ऐसे कुल चार अत्याधुनिक एनजीओपीवी का निर्माण कर रहा है।

यह नया पोत पुराने ऑफशोर पेट्रोल वेसल की तुलना में अधिक बड़ा, शक्तिशाली और लंबी दूरी तक संचालन करने में सक्षम होगा। इसकी लंबाई लगभग 113 मीटर, चौड़ाई 14.6 मीटर और वजन करीब 3,000 टन है यह युद्धपोत 23 नॉट्स तक की अधिकतम गति प्राप्त कर सकता है और लगभग 8,500 नॉटिकल माइल तक की दूरी तय करने में सक्षम होगा।

इस जहाज में 24 अधिकारी और 100 से अधिक नौसैनिक तैनात रहेंगे। इसका उपयोग मुख्य रूप से समुद्री निगरानी, तटीय सुरक्षा, एंटी-पायरेसी अभियान, खोज एवं बचाव कार्यों और मानवीय सहायता अभियानों में किया जाएगा।

इसके अलावा यह युद्धपोत समुद्री तस्करी रोकने, घुसपैठ विरोधी अभियानों, आपदा राहत कार्यों और विशेष सैन्य अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आवश्यकता पड़ने पर इसे अस्थायी अस्पताल और कम्युनिकेशन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म के रूप में भी उपयोग किया जा सकेगा।

Exit mobile version