रायपुर, 18मई| अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रविवार रात रायपुर पहुंच गए उनका विमान रात 8:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरा जहां विष्णु देव साय और ओपी चौधरी ने उनकी अगवानी की। इस दौरान एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में मंत्री, सांसद, विधायक और महापौर भी मौजूद रहे।
गृह मंत्री अमित शाह 18 और 19 मई को छत्तीसगढ़ में आयोजित विभिन्न उच्च स्तरीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना बताया जा रहा है। खासतौर पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और सुरक्षा रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण बैठकों की संभावना है।
दौरे के दौरान अमित शाह जन-सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। वे स्थानीय समाज के लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनेंगे। इसके अलावा भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर महत्वपूर्ण बैठकें भी प्रस्तावित हैं
