Site icon AB News.Press

PM Awaas योजना से बदली हिरमन बाई के परिवार की जिंदगी… कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का पूरा हुआ सपना

The PM Awaas Yojana Transforms Hirman Bai's Family's Life... The Dream of Moving from a Mud Hut to a Permanent Home Has Come True.

PM Awaas Yojana

रायपुर, 17 मई। PM Awaas योजना (ग्रामीण) छत्तीसगढ़ के जरूरतमंद परिवारों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आ रही है। योजना के तहत गरीब और वंचित परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में कोरिया जिले के सोनहत जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम रजौली निवासी हिरमन बाई का परिवार अब अपने पक्के घर में खुशहाल जीवन जी रहा है।

कच्चे मकान में कठिन था जीवन

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से पहले हिरमन बाई का परिवार कच्चे मकान में रहकर कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा था। बारिश में घर टपकता था और गर्मी-ठंड के मौसम में भी काफी परेशानियां होती थीं।

DBT के जरिए मिली सहायता

बीते वर्ष हिरमन बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत हुआ। शासन की DBT प्रक्रिया के माध्यम से अनुदान राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची, जिसके बाद उन्होंने अपने पक्के मकान का निर्माण पूरा किया।

अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन

नए पक्के घर में रहने के बाद परिवार को सुरक्षित वातावरण मिला है। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल रहा है और पूरे परिवार में खुशहाली का वातावरण है।

हिरमन बाई ने जताया आभार

हिरमन बाई ने भावुक होकर कहा कि पहले उनका जीवन बेहद कठिन था, लेकिन इस योजना ने उनके जीवन में नई रोशनी ला दी। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version