Site icon AB News.Press

IPS Suspension : RG Kar रेप-मर्डर केस में CM अधिकारी का बड़ा एक्शन…! 3 IPS अधिकारी सस्पेंड…पीड़ित परिवार को रिश्वत देने का आरोप

IPS Suspensions: CM Takes Major Action in RG Kar Rape-Murder Case! 3 IPS Officers Suspended—Accused of Bribing the Victim's Family.

IPS Suspension

कोलकाता, 16 मई। IPS Suspension : CM सुभेंदु अधिकारी ने RG Kar मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल समेत 3 IPS अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए हाई-प्रोफाइल बलात्कार और हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही और पीड़ित परिवार को कथित रिश्वत देने के आरोप में तत्कालीन कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल सहित 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।मुख्यमंत्री घोषणाएं

किन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई?

सरकार की कार्रवाई जिन अधिकारियों पर हुई है, उनमें शामिल हैं, विनीत गोयल- तत्कालीन पुलिस आयुक्त, कोलकाता, अभिषेक गुप्ता- तत्कालीन पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ), इंदिरा मुखर्जी- तत्कालीन पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल)। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ सस्पेंशन ही नहीं, बल्कि इन अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है।

क्या हैं आरोप?

9 अगस्त 2024 को RG Kar मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को झकझोर दिया था। अब दोबारा खुली फाइलों में आरोप सामने आए हैं कि अधिकारियों ने, पीड़ित परिवार को पैसे देकर मामला दबाने की कोशिश की। बिना अनुमति प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। शुरुआती जांच में केस को आत्महत्या बताने का प्रयास किया। बाद में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जांच में मामला हत्या का निकला।

चुनावी मुद्दा बना था मामला

मृतक डॉक्टर के परिवार ने लगातार आरोप लगाया था कि मुख्य आरोपी अकेला नहीं था और कई लोगों को बचाया गया। इसी मुद्दे को लेकर BJP ने विधानसभा चुनाव में मृतक डॉक्टर की मां को पानीहाटी सीट से उम्मीदवार बनाया था, जहां उन्होंने जीत दर्ज की। अब CM सुभेंदु अधिकारी ने इसे ‘न्याय की शुरुआत’ बताया है।

Exit mobile version