Site icon AB News.Press

Illegal Mining : अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई… जांजगीर-चांपा में 5 हाईवा वाहन जब्त

Illegal Mining: Major Crackdown on Illegal Sand Excavation... 5 Hyva Trucks Seized in Janjgir-Champa

Illegal Mining

रायपुर, 16 मई। छत्तीसगढ़ में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने केवा, भादा और नवापारा घाट क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की।

5 हाईवा वाहन किए गए जब्त

संयुक्त जांच के दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर 5 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। प्रशासन द्वारा सभी जब्त वाहनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस लाइन जांजगीर में सुरक्षित रखा गया है।

शांति व्यवस्था भंग करने पर भी कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने पर वाहन चालक जोहन कुमार और संतोष मिरी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की संबंधित धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

अवैध गतिविधियों पर जारी रहेगी सख्ती

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version