Farm House Incident : VIP रोड फार्म हाउस में मचा हड़कंप…! पुलिस आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
रायपुर, 16 मई। Farm House Incident : रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के माना थाना क्षेत्र स्थित VIP रोड के पुजारी फार्म हाउस में पुलिस आरक्षक रमाकांत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी जान स्विमिंग पूल में डूबने से गई।
जानकारी के मुताबिक आरक्षक रमाकांत सिंह अपने साथियों के साथ फार्म हाउस पहुंचे थे। इसी दौरान शाम करीब 5:30 बजे यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
राज्य खबर
