रायपुर, 16मई| राजधानी रायपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने शनिवार को उग्र रूप ले लिया। डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया। हड़ताल लगातार तीसरे दिन जारी रहने से शहर के कई इलाकों में कचरे का ढेर लग गया है।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। सुबह बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शन खत्म कराने के लिए बल प्रयोग किया।
हड़ताल के कारण आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर मोहल्लों में कचरा संग्रहण पूरी तरह प्रभावित हुआ है।
वहीं प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। राजधानी में हुए इस हंगामे के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है

