Site icon AB News.Press

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए घर से काम की मांग तेज

In Chhattisgarh, staff and officers have urged the state government to implement the workshop-based home system in Dharamshala in a

Government in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़, 16मई|छत्तीसगढ़ में कर्मचारी -अधिकारी महासंघ ने राज्य सरकार से शासकीय कार्यालयों में चरणबद्ध तरीके से वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू करने की मांग की है। इस संबंध में महासंघ ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र भेजकर नई कार्यप्रणाली लागू करने का आग्रह किया है।

महासंघ के अध्यक्ष कमल वर्मा ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और संभावित ईंधन संकट को देखते हुए यह फैसला समय की जरूरत बन गया है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी भी ऊर्जा संरक्षण और अनावश्यक आवागमन कम करने की अपील कर चुके हैं, ऐसे में राज्य सरकार को भी इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

महासंघ ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि छत्तीसगढ़ में पहले से ई-ऑफिस और पेपरलेस व्यवस्था लागू है, जिससे अधिकांश प्रशासनिक कार्य ऑनलाइन किए जा सकते हैं। ऐसे में कई विभागों में घर से काम करने की व्यवस्था आसानी से लागू की जा सकती है।

महासंघ का कहना है कि वर्क फ्रॉम होम नीति लागू होने से ईंधन की बचत होगी, ट्रैफिक का दबाव कम होगा और वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी। विशेष रूप से नवा रायपुर स्थित मंत्रालय और अन्य सरकारी कार्यालयों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी आवागमन करते हैं, जिससे संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

 

Exit mobile version