केशकाल, 16मई| केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में शुक्रवार को सुशासन तिहार के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, आबकारी एवं श्रम विभाग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
शिविर में प्रभारी मंत्री ने विभिन्न हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी भी ली।
इस दौरान मंत्री ने लगभग 1 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार होगा।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से कई लंबित आवेदनों का भी निराकरण किया गया, जिससे हितग्राहियों में संतोष देखा गया।

