Site icon AB News.Press

वट सावित्री व्रत: आज मनाया जाएगा…सुहागिन महिलाएं करेंगी वट वृक्ष की पूजा

Today, Vat Savitri Vrat will be observed with devotion and faith across the state and the country. On this occasion, married wome

Vat Savitri fast

छत्तीसगढ़, 16 मई। आज पूरे प्रदेश सहित देशभर में वट सावित्री व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए व्रत रखेंगी तथा वट (बरगद) वृक्ष की पूजा-अर्चना करेंगी।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत का संबंध माता सावित्री और सत्यवान की कथा से जुड़ा है। कहा जाता है कि माता सावित्री ने अपने तप, समर्पण और दृढ़ संकल्प से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। तभी से यह व्रत अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

सुबह से ही मंदिरों और वट वृक्षों के आसपास महिलाओं की भीड़ देखने को मिलेगी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा सामग्री के साथ वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधेंगी और कथा श्रवण करेंगी।

पंडितों के अनुसार यह व्रत वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और परिवार की समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं बाजारों में पूजा सामग्री, फल-फूल और श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर भी अच्छी खासी रौनक देखने को मिल रही है।

Exit mobile version