Site icon AB News.Press

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा ऐलान…17 मई से प्रदेशभर में चार दिवसीय आंदोलन

The Chhattisgarh Pradesh Congress Committee has launched a major campaign against the central government's policies and the ever-rising inflation. The public is troubled by the rising prices of

against inflation

रायपुर, 16मई| छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार की नीतियों और लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री और सराफा बाजार में सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस अब सड़क पर उतरने की तैयारी में है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घोषणा की है कि कांग्रेस पार्टी 17 मई से पूरे प्रदेश में चार दिवसीय आंदोलन करेगी| यह आंदोलन जिला मुख्यालयों और ब्लॉक स्तर पर चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा।

कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता पर लगातार महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है घरेलू उपयोग की वस्तुओं से लेकर ईंधन और खाद्य पदार्थों तक के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवार सबसे अधिक प्रभावित हैं।

पार्टी नेताओं के मुताबिक आंदोलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और सरकारी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर जनता को महंगाई के मुद्दे पर जागरूक करेंगे। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने की भी तैयारी की जा रही है।

प्रदेश में कांग्रेस के इस आंदोलन को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है। आने वाले दिनों में सत्ता और विपक्ष के बीच महंगाई को लेकर सियासी घमासान तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Exit mobile version