Site icon AB News.Press

बड़वाह में बड़ा हादसा…छात्र के जबड़े में आर-पार घुसा बाउंड्रीवॉल का एंगल

A 17-year-old student was seriously injured in a tragic accident in Barwah on Friday evening. While playing, the student lost his balance and a sharp iron angl

Major accident in Barwah

मध्यप्रदेश, 16मई| बड़वाह में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। खेलते समय छात्र का संतुलन बिगड़ने से सीआईएसएफ परिसर की बाउंड्रीवॉल में लगा लोहे का नुकीला एंगल उसके जबड़े में घुसकर मुंह से आर-पार हो गया। गंभीर हालत में उसे इंदौर रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने सफल सर्जरी कर एंगल बाहर निकाल दिया। फिलहाल छात्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घायल छात्र टैटू पिता बलराम (17) अपने दोस्तों के साथ जयंती माता रोड क्षेत्र में खेल रहा था इसी दौरान साथियों ने मजाक में उसकी चप्पल सीआईएसएफ परिसर की बाउंड्रीवॉल के दूसरी ओर फेंक दी। चप्पल उठाने के लिए जैसे ही वह दीवार लांघने लगा उसका संतुलन बिगड़ गया और दीवार पर लगा लोहे का एंगल उसके जबड़े में जा घुसा।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई बच्चों के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों ने समझदारी दिखाते हुए घायल किशोर को एंगल से अलग करने की कोशिश नहीं की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कटर की मदद से एंगल को काटा गया। इसके बाद एंगल के टुकड़े सहित छात्र को बड़वाह सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया। वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी कर एंगल को सुरक्षित बाहर निकाला।

बड़वाह सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉ. यशवंत इंगला ने बताया कि यदि मौके पर एंगल को खींचने की कोशिश की जाती, तो अत्यधिक रक्तस्राव से छात्र की जान जा सकती थी। उन्होंने कहा कि सरिया गले के ऊपरी हिस्से में करीब पांच इंच तक धंसा हुआ था, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी था।
डॉक्टरों के अनुसार, समय रहते सही उपचार मिलने से छात्र की जान बच गई और अब उसकी स्थिति स्थिर है।

Exit mobile version