मध्य प्रदेश,16मई| धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने अपने फैसले में भोजशाला परिसर को मंदिर घोषित करते हुए हिंदू पक्ष को वहां पूजा-अर्चना का अधिकार दे दिया है।
फैसले के बाद शनिवार सुबह से ही परिसर में धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गईं। भोज उत्सव समिति के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिसर में एकत्र होकर विधि-विधान से पूजा की। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया यह हाईकोर्ट के फैसले के बाद पहली बार की गई पूजा मानी जा रही है।
पूजा के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

