Site icon AB News.Press

छत्तीसगढ़ में इमरजेंसी सेवाओं का बड़ा विस्तार…डायल-112 की 400 से अधिक नई गाड़ियां तैयार

A major expansion is underway to strengthen emergency services in Chhattisgarh. More than 400 new emergency vehicles have hit the roads under the Dial-112 service across the

Emergency in Chhattisgarh

रायपुर, 16मई| छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा विस्तार किया जा रहा है राज्यभर में डायल-112 सेवा के तहत 400 से अधिक नई आपातकालीन वाहन सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं इन वाहनों को जल्द ही औपचारिक रूप से सेवा में शामिल किया जाएगा।

राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में इन नई गाड़ियों की तैनाती की योजना है रायपुर के तेलीबांधा स्थित एक पेट्रोल पंप पर इन दिनों डायल-112 वाहनों में ईंधन भरने के लिए भारी भीड़ देखी गई, जहां सैकड़ों वाहन कतार में खड़े नजर आए।

जानकारी के अनुसार, इन वाहनों को अत्याधुनिक तकनीक और हाई सिक्योरिटी फीचर्स से लैस किया गया है। हर वाहन में सीसीटीवी कैमरे, संचार उपकरण और आपात स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन मौजूद हैं, ताकि घटनास्थल पर त्वरित और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
इस पूरे विस्तार कार्यक्रम के तहत प्रदेश की इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्यवस्था को और तेज और मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी वाहन तैयार हैं और केवल औपचारिक हरी झंडी दिखाए जाने का इंतजार है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 18 मई के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान इन 400 से अधिक वाहनों को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाई जाएगी। इसके बाद ये वाहन पूरे छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं के लिए सक्रिय हो जाएंगे।

Exit mobile version