रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तेज बारिश-आंधी…गर्मी से मिली राहत

रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तेज बारिश-आंधी…गर्मी से मिली राहत

रायपुर,15 मई| रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह से मौसम ने अचानक करवट ले ली तेज आंधी और झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली|

बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई और यातायात भी प्रभावित हुआ कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबरें भी सामने आई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत मिलने पर खुशी जताई।

मौसम