अभनपुर के नाले में मिली व्यक्ति की लाश, बाइक समेत मिला शव…इलाके में फैली सनसनी

अभनपुर के नाले में मिली व्यक्ति की लाश, बाइक समेत मिला शव…इलाके में फैली सनसनी

रायपुर, 15मई| अभनपुर क्षेत्र में एक बार फिर संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शराब दुकान से अभनपुर के बीच स्थित नाले में एक व्यक्ति का शव उसकी बाइक समेत मिला है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि बाइक का संतुलन बिगड़ने से व्यक्ति नाले में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान गिरोला गांव निवासी गंगादीन साहू 57 वर्ष पिता स्वर्गीय सुखाऊ साहू के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक गंगादीन साहू बीती रात से लापता थे, जिनकी लगातार तलाश की जा रही थी सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में बाइक सहित शव देखा जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है|

क्राइम न्यूज