Site icon AB News.Press

CHAMPS Portal : 15 मई से कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन शुरू… ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर और सिंचाई उपकरणों के लिए किसान कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण

CHAMPS Portal: Applications for Subsidies on Agricultural Machinery Begin May 15... Farmers Can Register Online for Tractors, Harvesters, Rotavators, and Irrigation Equipment.

CHAMPS Portal

रायपुर, 15 मई। CHAMPS Portal : छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कृषि यंत्रों और सिंचाई उपकरणों पर अनुदान देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। किसान अब चेम्प्स (CHAMPS) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

कृषि यंत्रों और सिंचाई उपकरणों पर मिलेगा अनुदान

योजना के तहत किसानों को ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर सहित विभिन्न शक्ति चालित कृषि यंत्रों के साथ-साथ ड्रिप सिस्टम, स्प्रिंकलर और सिंचाई पंप रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

15 मई से शुरू होंगे कृषि यांत्रिकीकरण योजना के आवेदन

विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन तिथियां निर्धारित की गई हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पर ड्रॉप मोर क्रॉप) के अंतर्गत ड्रिप और स्प्रिंकलर के लिए आवेदन 7 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं। शाकम्भरी योजना के तहत सिंचाई पंपों के लिए आवेदन 11 मई 2026 से स्वीकार किए जा रहे हैं।

वहीं कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर और अन्य शक्ति चालित कृषि यंत्रों के लिए आवेदन 15 मई 2026 से शुरू होंगे।

ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र तथा भूमि संबंधी दस्तावेज जैसे खसरा और बी-1 की आवश्यकता होगी।

चेम्प्स पोर्टल के माध्यम से होगा आवेदन

इच्छुक किसान निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया केवल CHAMPS Portal के माध्यम से ऑनलाइन पूरी की जाएगी।

Exit mobile version