रायपुर,15 मई। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता आज को घड़ी चौक स्थित शहीद वीर नारायण सिंह कॉम्पलेक्स में मौजूद भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
विकास उपाध्याय ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कमी से आम लोगों की जिंदगी प्रभावित हो रही है राजधानी के कई पेट्रोल पंपों पर घंटों लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोग जरूरी कामों के लिए घर से निकलने में भी परेशान हैं मरीजों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कत हो रही है, व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और परीक्षा देने जा रहे छात्र समय पर केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि ईंधन संकट से आम जनता त्रस्त है, लेकिन सरकार स्थिति संभालने में नाकाम साबित हो रही है।

